TOJ
TOJTalents Of Jagdalpur
SearchJobsNewsFestivalsNoticesEnquiry
Admin
Talents Of Jagdalpur

The verified digital heart of Jagdalpur & Bastar. Connecting local talents with jobs, celebrating cultural festivals, sharing verified news, and supporting our community.

Jagdalpur, Bastar, Chhattisgarh

Explore Portals

  • Festival Galleries
  • Job Openings
  • City News
  • Community Notices

Quick Connect

  • WhatsAppJoin
  • InstagramJoin
  • FacebookJoin
  • Submit Enquiry
  • Staff Desk Login

© 2026 TOJ · Talents of Jagdalpur. All rights reserved.

Made withfor the people of Bastar
Home
Jobs
Enquiry
Festivals
News
All news

30 September 2026

इस बार बस्तर दशहरा में आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निमंत्रण राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा मुरिया दरबार

जगदलपुर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के प्रमुख पर्व बस्तर दशहरा के अवसर पर इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर आएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। यह जानकारी 28 सितंबर को सामने आई है। राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निमंत्रण पत्र सौंपे जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन मौजूद रहे। मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण परंपराओं में शामिल है, जहां बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रमुखों और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद की परंपरा दिखाई देती है। राष्ट्रपति की प्रस्तावित उपस्थिति से इस वर्ष का मुरिया दरबार विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा और बस्तर की जनजातीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।