1 October 2026
कोहकापाल घटना: नरबली की बात असत्य, जांच में तंत्र-मंत्र की गतिविधि सामने आई
कोहकापाल में किशोर को रोककर तंत्र-मंत्र किए जाने के मामले में बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में नरबली देने या उसकी योजना का कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
पुलिस के अनुसार, सोने का हंडा मिलने की अंधविश्वासपूर्ण धारणा के चलते किशोर के साथ तंत्र-मंत्र संबंधी गतिविधि की गई। मामले में गोनसाय और लखीराम सहित पूजा-पाठ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। थाना नगरनार में BNS की धारा 127(2), 137(2), 351(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन नरबली जैसी अफवाहें सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। मामले की जांच जारी है।